पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. खाद्य सुरक्षा की विभिन्न श्रेणियों में निर्माण श्रमिकों का जुडऩा तय हो गया है। इसी को लेकर श्रम विभाग में पंजीकृत जिले के 20 हजार निर्माण श्रमिकों की सूची रसद विभाग को दी गई है। अभी तक योजना के तहत ‘श्रमिक’ श्रेणी दर्शाई गई थी। श्रम विभाग ने इसे ‘निर्माण श्रमिक’ मानकर प्रदेशभर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को योजना से जोडऩे के लिए सूचियां दी हैं।
खाद्य सुरक्षा की शुरुआत के समय लाभार्थियों की श्रेणी में ‘श्रमिक’ को भी शामिल किया गया था, लेकिन श्रमिक की परिभाषा स्पष्ट नहीं की गई थी। रसद विभाग की ओर से माना जा रहा था कि काम करने वाला हर व्यक्ति श्रमिक है, अत: श्रमिक की परिभाषा स्पष्ट करने के लिए श्रम विभाग को कहा गया था।
श्रम विभागीय मुख्यालय से ‘निर्माण श्रमिक’ को खाद्य सुरक्षा में जोड़ा जाना तय करते हुए रसद अधिकारियों को सूचियां दी गई है। खाद्य सुरक्षा की शुरुआत से पहले नगर निगम, नगर पालिका और ग्राम पंचायतों के माध्यम से लाभार्थियों को सूचीबद्ध किया गया। जो पात्र मान लिए गए हैं, उन्हें छोड़कर बचे हुए निर्माण श्रमिकों को भी खाद्य सुरक्षा का पात्र माना जाएगा।
॥खाद्य सुरक्षा में जुड़े लोगों में श्रमिकों को भी जोड़ा गया है। निर्माण श्रमिकों में से कई लोग अन्य श्रेणियों का हिस्सा भी हो सकते हैं। सूची देखेंगे। विभागीय निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।
एम.एल. चौहान, डीएसओ ((शहर))
मुख्यालय से निर्देश थे
॥श्रम विभागीय मुख्यालय से यह निर्देश मिले थे कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सूची रसद विभाग को दी जाए। इसी को लेकर जिले के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराई गई है।
जी.पी. कुकरेती, श्रम विभाग
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.