- Hindi News
- संभाग के जिला मुख्यालयों पर जलदाय विभाग के एसई नियुक्त
संभाग के जिला मुख्यालयों पर जलदाय विभाग के एसई नियुक्त
उदयपुर - जलदाय विभाग में अब हर जिला मुख्यालय पर अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी काम संभालेंगे। संभाग में नियुक्त सात एक्सईएन को अधीक्षण अभियंता बनाया गया है।एक्सईएन सिटी द्वितीय राजेंद्र भारद्वाज को मुख्य अभियंता कार्यालय में, डूंगरपुर एक्सईएन हसनुद्दीन पठान को डूंगरपुर में, उदयपुर के मॉनिटरिंग सेल में एक्सईएन अब्दुल रहीम खान राजसमंद, एक्सईएन चित्तौडग़ढ़ आजाद मेहता प्रतापगढ़, एपीओ अशोक चावला को पदोन्नत कर बांसवाड़ा भेजा है। बांसवाड़ा एक्सईएन वी.के. जैन को चोहटन ((बाड़मेर)) और टीए परियोजना वृत्त उदयपुर के एक्सईएन नरेंद्र धाकड़ को भीलवाड़ा में परियोजना वृत्त प्रथम के पद पर पदोन्नत किया है।