पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रेया और रवि बने चैम्पियन

श्रेया और रवि बने चैम्पियन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - उदयपुर
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में बैडमिंटन सिंगल्स महिला वर्ग में श्रेया मेहता ((होम साइंस)) और पुरुष वर्ग में रवि तंवर ((सीटीएई)) चैम्पियन बने।
गुरुवार को फाइनल में श्रेया ने अलका को 2-1 और रवि ने सुभाष को 2-0 से हराया। दूसरी ओर बास्केटबॉल के पुरुष वर्ग में सीटीएई ने डेयरी साइंस और महिला वर्ग में सीटीएई ने होमसाइंस कॉलेज को हराया। कुलपति प्रो. ओ.पी. गिल खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने मैदान पर आए। फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में सीटीएई ने आरसीए को 2-0 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। टेनिस में आरसीए ने सीटीएई को शिकस्त दी।