छाए रहे बादल, दिनभर चली सर्द हवा
उदयपुर - झीलों की नगरी में गुरुवार को भी बादल छाए रहे। इसके चलते सूरज के दर्शन भी मुश्किल रहे। धूप नहीं निकलने के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार उदयपुर का अधिकतम तापमान 20.2 व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं थी। इसके बावजूद ठंड का जोर बना रहा। कारण, हवा में 91 फीसदी नमी थी। इसने ठिठुराए रखा।