पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 400 फाइलों में नहीं मिले तथ्य तो अतिक्रमियों को मिल गए स्टे

400 फाइलों में नहीं मिले तथ्य तो अतिक्रमियों को मिल गए स्टे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. अवैध निर्माण, अतिक्रमण और जमीन अवाप्ति जैसे 400 मामलों की तथ्यात्मक रिपोर्ट ही यूआईटी के पास नहीं है। ये वो मामले हैं जो कोर्ट में विचाराधीन है और यूआईटी की ओर से तथ्यात्मक रिपोर्ट अब तक पेश नहीं की जा सकी है। कलेक्टर व यूआईटी चेयरमैन आशुतोष पेडणेकर की ओर से गुरुवार को हुई सुनवाई में इस बात का खुलासा हुआ।

अतिक्रमण और स्टे से जुड़ा मामला सामने आने पर कलेक्टर के कहने पर संबंधित वकील को बुलाया गया था। सवालों पर वकील ने अपनी बात कही। बेड़वास क्षेत्र में वन भूमि पर कब्जे की शिकायत पर कलेक्टर ने डीएफओ नॉर्थ आईपीएस मथारू से मौका रिपोर्ट बनवाने और कार्रवाई कराने के यूआईटी सचिव डॉ. आर.पी. शर्मा को निर्देश दिए।