- Hindi News
- रोजगार मेला आज, गाइडेंस के साथ मिलेगी योजनाओं की जानकारी
रोजगार मेला आज, गाइडेंस के साथ मिलेगी योजनाओं की जानकारी
उदयपुर - जिला प्रशासन, रोजगार विभाग एवं सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के साझे में शुक्रवार को एमबी स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में रोजगार मेला लगेगा। मेले में आशार्थियों को बेरोजगारों से जुड़ी सभी तरह की योजनाओं को एक ही छत के नीचे जानने का मौका मिलेगा। संभागभर के बेरोजगार आशार्थी मेले का लाभ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उठा सकेंगे। मेले में युवाओं को रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं का मार्गदर्शन दिया जाएगा तथा मौके पर बने साइबर कैफे में ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। मेले में फोटोग्राफ, फोटो स्टेट मशीन आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी।
स्वेटर वितरित : नाई जैन मित्र मंडल सोसायटी की ओर से राउप्रावि कोडियात एवं राउप्रावि शकर खेड़ा में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए। इस अवसर पर मनोहर तलेसरा, बसंतीलाल कोठारी, ललित कोठारी, बाबूलाल नागौरी आदि उपस्थित थे।