पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आध्यात्मिक चर्चा के लिए जुटेंगे जैन मुनि

आध्यात्मिक चर्चा के लिए जुटेंगे जैन मुनि

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - शहर में विराजित जैन संतों का मिलन शनिवार को सेक्टर 5 स्थित डूंगला हाउस में होगा। दोपहर 2 बजे से होने वाले आयोजन में शहर में विराजित 25 से अधिक संत-साध्वियों को बुलाया गया है। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच की ओर से होने वाले आयोजन में संत-साध्वियां सामाजिक बदलाव सहित आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा करेंगे।
मंच के डॉ. लक्ष्मी नारायण बोरीवाल ने बताया कि आयोजन में संत-साध्वियों द्वारा आध्यात्मिक बदलाव, सामाजिक बुराइयां मिटाने, सद्भावना के लिए आमजन को प्रेरित करने, मानव समाज को सेवा के लिए आगे लाने, नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने, भावनात्मक विचार का निर्माण करने, वर्ष 2014 को सद्भावना वर्ष के रूप में मनाना आदि विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा। डूंगला हाउस में 26 जनवरी को जैन एकता सम्मेलन भी होगा। भगवती लाल जैन ने बताया कि इस आयोजन में समाज की विभिन्न शाखाओं में समन्वय की भावना को लेकर विचार मंथन होगा।
इन संत-साध्वियों की रहेगी मौजूदगी : आयोजन को लेकर प्रवर्तक गणेश मुनि, प्रवर्तक रमेश मुनि, प्रवर्तक प्रकाश मुनि, उपप्रवर्तक प्रदीप मुनि, सुभाष मुनि, जिनेंद्र मुनि, राष्ट्र संत कमल मुनि ‘कमलेश’, उप प्रवर्तनी साध्वी चरित्र प्रभा, साध्वी ममता मसा, साध्वी दिव्य प्रभा मसा और आदि ठाणा संत-साध्वियों को आमंत्रित किया गया है।