- Hindi News
- नीमचखेड़ा में लोगों ने नाराजगी जताई तो लगा नया ट्रांसफार्मर
नीमचखेड़ा में लोगों ने नाराजगी जताई तो लगा नया ट्रांसफार्मर
उदयपुर - नीमच खेड़ा क्षेत्र में सुबह-सुबह बिजली की अघोषित कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा तो निगम ने हाथोंहाथ ट्रांसफार्मर लगवा दिया।घटनाक्रम गुरुवार का है।
क्षेत्र में बुधवार को पूरी दिन बिजली नहीं थी। गुरुवार की सुबह भी ऐसा ही हुआ। नाराजगी तब बढ़ी, जब शिकायत दर्ज करवाने के लिए फतहपुरा स्थित कार्यालय में फोन करने पर जवाब देने वाला कोई नहीं मिला।इस पर कई लोग ऑफिस जा पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि तब फोन का रिसीवर साइड में रखा हुआ था। लोगों ने नाराजगी जताई, तो आनन-फानन ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया। इधर, निगम के मधुबन ऑफिस के एईएन एच.पी. शर्मा ने बताया कि लोड होने से यह समस्या बनी हुई थी। क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है, इससे समस्या नहीं आएगी। जहां तक फोन का सवाल है फोन खराब पड़ा है जिसकी शिकायत की जा चुकी है। उपभोक्ता फतहपुरा क्षेत्र संबंधित कोई भी शिकायत मोबाइल फोन नंबर 9413392624 पर दर्ज करा सकते हैं।