- Hindi News
- 00तलवार से काकी को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार
00तलवार से काकी को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार
उदयपुर - नाई थाना पुलिस ने गुरुवार को आम्र्स एक्ट में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे में काकी के घर तलवार लेकर उसे धमका रहा था। आरोपी अपनी दादी की हत्या के मामले में सजा काट चुका है।
एसएचओ जितेन्द्र गंगवानी के मुताबिक सूचना मिली थी कि नयाखेड़ा निवासी रतनलाल उर्फ रतना ((20)) पुत्र वीरजी गमेती तलवार लेकर काकी को धमका रहा है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक ने वर्ष 2010 में अपनी दादी की कुल्हाड़ी से हत्या की थी। अपचारी होने के चलते कुछ समय में सजा पूरी हो गई थी। गत वर्ष ही युवक सजा पूरी कर वापस आया है।