पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को रोजगार से जोडऩे पर हुई चर्चा

महिलाओं को रोजगार से जोडऩे पर हुई चर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - महिलाओं को स्वरोजगार व स्वयं सहायता समूहों के जरिए आजीविका से जोडऩे को लेकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को कार्य योजनाएं बताई गई। यह योजनाएं जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर आयोजित कार्यशाला में बताई गई। इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्था और जिला परिषद की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला में प्रधान, उपप्रधानों ने महिला और पुरुषों में कार्यक्षेत्र, जनप्रतिनिधियों को फील्ड में होने वाले भेदभाव बताए गए। इसके बाद महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के जरिए आजीविका से जोडऩे, दक्ष करने, ग्राम सभा में महिलाओं से जुड़े मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल के मुद्दों पर आवश्यक रूप से चर्चा करने का प्रशिक्षण दिया गया। सीईओ अबरार अहमद और अतिरिक्त सीईओ हर्ष सावनसुखा ने भी प्रशिक्षण और सुझाव दिए। शाम 5 बजे कार्यशाला का समापन किया गया।


बडग़ांव में शुरू हुई आवासीय कार्यशाला
बडग़ांव पंचायत समिति में जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर कार्यशाला गुरुवार से शुरू हुई। इसमें पंचायत समिति सदस्यों को महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी गई और उसे पुरुष समान प्राथमिकता देने पर विचार किया गया। बाल विकास अधिकारी रश्मि कौशिक, सेवानिवृत्त बीडीओ रामचंद्र पालीवाल ने प्रशिक्षण दिया। बताया गया कि शुक्रवार को महिला कानून व जेंडर समरूपता पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।