पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी साइन कर सेवानिवृत्ति आवेदन लगाने का मामला

फर्जी साइन कर सेवानिवृत्ति आवेदन लगाने का मामला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - भूपालपुरा थाने में डूंगरपुर निवासी बहादुर खान मकरानी ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी से सेवानिवृत्ति के आवेदन की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि बहादुर खान का बेटा मोहम्मद असरार 1995 में उदयपुर से पुलिस में ड्राइवर पद पर भर्ती हुआ था। यहां काम करने के बाद ट्रांसफर होने पर वह डूंगरपुर चला गया। इधर किसी मोहम्मद असरार के नाम और फर्जी हस्ताक्षर कर विभाग में सेवानिवृति के लिए आवेदन कर दिया। इसे स्वीकृत भी कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से मोहम्मद असरार को नोटिस भेजा गया। नोटिस देख परिवार व मोहम्मद असरार चौंक गए, क्योंकि उन्होंने सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया ही नहीं था। उदयपुर आकर मामले की जानकारी ली और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।