- Hindi News
- मैथ्स ओलंपियाड में एमडीएस और सेंट ग्रिगोरियस के विद्यार्थी छाए
मैथ्स ओलंपियाड में एमडीएस और सेंट ग्रिगोरियस के विद्यार्थी छाए
उदयपुर - इंटरनेशनल मैथ्स और नेशनल साइंस ओलंपियाड के पहले चरण में एमडीएस व सेंट ग्रिगोरियस स्कूल के २१-21 विद्यार्थियों ने सफलता पाई। एमडीएस की प्राचार्या निधि माहेश्वरी ने बताया कि मैथ्स ओलंपियाड में कक्षा तीन के कनिष्क पांडे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30वां स्थान तो जितन पटेल, साकेत अग्रवाल, अदिति आहरा, हर्ष गुप्ता, प्राची पामेचा, कृति जैन, मोइन हुसैन, रोहन पालीवाल, प्रखर व्यास, रजत जैन, आदित्यप्रताप सिंह, वंदित सावनसुखा ने सफलता हासिल की। नेशनल में 11वीं के आदित्यप्रताप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 61वां स्थान पाया। माही अग्रवाल, धनराज माणे, संयम चौधरी, सचिन सोहणे, अभिनव जैन, कान्हा सोडानी पहले चरण में सफल हुए। सेंट ग्रिगोरियस के प्राचार्य जॉर्ज थॉमस ने बताया कि स्कूल के चैतन्य सिंह राठौड़, भवित आमेटा, प्रथम भटनागर, आयुष गुप्ता, जिगिशु भादवीया, अमन जैन, मिहिर अग्रवाल, हिमांशु बडाला, ख्याति माथुर, कल्पित वीरवाल, पल्लव तोतावत, परीक्षित जैन, कृतिक मेहता, अनुराग टेलर, सौरभ वर्मा, प्रांजलि, अखिलेश व्यास, प्रिंस अग्रवाल, यश जैन, रजत सिंघवी और स्वप्निल आमेटा पहले चरण में सफल रही।