- Hindi News
- कैटवॉक में दिखाई खूबसूरती, जवाबों में टैलेंट
कैटवॉक में दिखाई खूबसूरती, जवाबों में टैलेंट
नगर संवाददाता. उदयपुर
सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में जारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मिस्टर व मिस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बनाए गए विभिन्न राउंड में प्रतिभागियों को गुजरने तथा खुद को बेस्ट साबित करने में खासी मेहनत करनी पड़ी।
कॉमर्स कॉलेज में जारी वाणिज्यम-2014 का समापन गुरुवार को हुआ। खास आकर्षण मिस एवं मिस्टर वाणिज्यम रहा, छात्र-छात्राओं की हुटिंग और उत्साहपूर्वक माहौल में मिस्टर वाणिज्यम साहिल चुने गए जबकि सिद्दीका मिस वाणिज्यम चुनी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली थे। विशिष्ट अतिथि बीएस कानावत, दिलीप सिंह चौहान थे। अध्यक्षता कॉलेज डीन प्रो. विजय श्रीमाली ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की पाश्चात्य और भारतीय संगीत पर आयोजित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही।
नए एवं पुराने गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में मौजूद छात्र-छात्राओं ने बीच-बीच में डांस कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आट्र्स कॉलेज में सांस्कृतिक महोत्सव झंकार में मिस्टर और मिस झंकार प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगी रोशनी और वेस्टर्न म्यूजिक के डॉल्बी साउंड के बीच मिस्टर झंकार जलज कलाल बने वहीं मिस झंकार का खिताब शाहीन बानो ने जीता। मिस्टर झंकार के रनर अप तेजेंद्र रहे वहीं मिस झंकार की रनरअप खदीजा हुसैन रही। कार्यक्रम में डीन और छात्रसंघ अध्यक्ष, कपड़ों का रंग रेड होने पर रेड कलर का महत्व क्या है? जैसे सवालों से प्रतिभागियों को परेशानी में डाल दिया।