डेकोर इंडिया शो आज से
वाणिज्य संवाददाता - उदयपुर
सपनों के आशियाने को बनाने और सजाने की जरूरतों को पूरा करने वाला शो डेकोर इंडिया शुक्रवार से बीएन ग्राउंड पर शुरू होगा। एसजीएम कम्यूनिकेशंस की ओर से आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय शो का उद्घाटन दोपहर 1.15 बजे अतिथि नगर निगम महापौर रजनी डांगी और ज्योतिष पं पुरुषोत्तम गौड़ द्वारा किया जाएगा।
शनिवार, रविवार और सोमवार को शो का समय सुबह 11.30 से रात 9 बजे तक रहेगा। इस बार शो में बनाए गए डोम इंपोर्टेड जर्मन हैंगर से तैयार किए गए है।
डेकोर शो में शहरवासियों को इंटीरियर और रियल एस्टेट की नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों के उत्पाद कई डिजाइन के साथ देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। एसजीएम के गोकुलदास माहेश्वरी ने बताया कि शो में बिल्डिंग मेटेरियल, होम फाइनेंस, इंडियन व इम्पोर्टेड फर्नीचर, मेट्रेस, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और घर सजाने के कई प्रोडक्ट की स्टॉल लगाई गई है। इन पर आज के समय में उपलब्ध डिजाइन के प्रोडक्ट डिस्पले किए जाएंगे।