बिजली निगम के एईएन की जमानत अर्जी खारिज
उदयपुर - साढ़े तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए बिजली निगम के एईएन लक्ष्मण लीलानी की गुरुवार को कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। एसीबी के विशेष न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी। मामले में नामजद एक्सईएन श्रवण कुमार और महिला जेईएन मनोज मीणा अभी भी फरार हैं। गौरतलब है कि 11 जनवरी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एईएन को साढ़े तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।