- Hindi News
- आयड़ विकास : यूआईटी ने शुरू की डिमार्केशन की तैयारी
आयड़ विकास : यूआईटी ने शुरू की डिमार्केशन की तैयारी
उदयपुर - आयड़ विकास योजना के तहत कलेक्टर के निर्देश पर यूआईटी ने काम शुरू करने की तैयारी आरंभ कर दी है।
गुरुवार को जनसुनवाई के बाद कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आयड़ नदी के विकास योजना की कार्य प्रगति भी जानी। अधिकारियों ने बताया कि कंसल्टेंट ने नदी किनारे जो सरकारी जमीन चिन्हित की है। उनके डिमार्केशन के लिए यूआईटी ने 9 लाख का एस्टीमेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस जमीन पर गार्डन,कॉमर्शियल सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित होगी। नदी किनारे जो निजी जमीन आ रही है उसे अवाप्त किया जाना है। कलेक्टर ने यूआईटी सचिव डॉ.आर.पी.शर्मा को रोड नेटवर्क के काम में गति लाने के निर्देश भी दिए। सचिव ने बताया कि रोड नेटवर्क में कृषि विश्वविद्यालय व सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय की जमीन भी आ रही है। यह जमीन समय पर मिल जाए तो काम और तेजी से आगे बढ़ सकता है। कलेक्टर ने यूआईटी स्कीम को भी समय पर विकसित करने के निर्देश दिए।