- Hindi News
- नई बहू के आने से सिटी पैलेस में बिखरी खुशियां
नई बहू के आने से सिटी पैलेस में बिखरी खुशियां
नगर संवाददाता - उदयपुर
मेवाड़ घराने के युवा लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और ओडिशा के बालांगीर पूर्व रियासत परिवार की निवृत्ति कुमार सिंह देव शादी होने के बाद गुरुवार सुबह चार्टर से उदयपुर आए। सुबह 11.45 बजे डबोक एयरपोर्ट से जैसे ही नव दंपति आए तो बाहर खड़े कांग्रेस के लालसिंह झाला, उनके पुत्र अभिमन्यूसिंह झाला और जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़े, मांदल और पुलिस बैंड के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद लक्ष्यराज और निवृत्ति 1934 की विंटेज कार में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान निवृत्ति कुमारी सिंह मेवाड़ के पारंपरिक वेश और मेवाड़ के रिवाज अनुसार घूंघट में एयरपोर्ट से बाहर आई।