पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरी मंजिल की रेलिंग पर फंदा लगाकर झूल गई नर्सिंग छात्रा

तीसरी मंजिल की रेलिंग पर फंदा लगाकर झूल गई नर्सिंग छात्रा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
हिरणमगरी थाना क्षेत्र में मेनारिया गेस्ट हाउस के पास नर्सिंग छात्रा ने घर की छत पर रेलिंग में फंदा डालकर फांसी लगा ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने व परिजनों को जानकारी नहीं होने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने पुलिस से मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर तफ्तीश कर कारणों का पता लगाने को कहा है।
थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि डूंगरपुर निवासी टीना ((18)) पुत्री हरिराम रोत उदयपुर में प्राइवेट इंस्टिट्यूट में नर्सिंग कर रही थी। वह अपनी बहन संगीता, भाई दिनेश और भाभी के साथ मेनारिया गेस्ट हाउस के पास तीन मंजिला घर में किराए से रहती थी। बुधवार रात टीना और संगीता एक बजे तक पढ़ीं। भाई-भाभी पास वाले कमरे में सो रहे थे। एक बजे संगीता सो गई। इधर टीना देर रात कमरे से बाहर निकली। कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया और छत पर चली गई। छत की रेलिंग में फंदा डालकर बाहर की ओर कूदकर फांसी लगा ली।
शोर सुनकर भाई बाहर आया तो पता चला : मकान की छत की रेलिंग से दीवार के सहारे फंदे से टीना का शव झूल रहा था। हल्का उजाला होने पर आते-जाते लोगों ने शव लटकता देखा तो चौंक गए। ऐसी घटना किसी ने न देखी थी, न सुनी। सुबह पांच बजे से आस-पास के लोगों का जुटना शुरू हो गया। मौके पर कई लोग इकट्ठे हो गए। इनकी आवाज सुनकर दिनेश भी बाहर आया। उसने लोगों से पूछा क्या हुआ तो उन्होंने छत की ओर इशारा किया। दिनेश ने जैसे ही उस तरफ देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। चिल्लाते हुए वह भागकर छत पर पहुंचा, लेकिन तब तक टीना की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने फंदा खोलकर शव उतारा।



आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं, परिजनों ने कॉल डिटेल से पुलिस जांच के लिए कहा