रेलवे एम्पलॉइज यूनियन का प्रदर्शन आज
उदयपुर - जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के दौरान दो दिन पूर्व ट्रेन से कट कर अभियंता ((पीडब्ल्यूआई)) व गैंग मैन की मृत्यु के विरोध में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉयज यूनियन शुक्रवार शाम 4.30 बजे सिटी स्टेशन पर रेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। राणा प्रतापनगर शाखा के अध्यक्ष एन.एल. विजय ने बताया कि कर्मचारियों की सुरक्षा पर रेल प्रबंधन गंभीर नहीं है जबकि पहले भी लाइन पर काम करने वाले कर्मचारी हादसों के शिकार हो चुके हैं।