पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जू में काटे पेड़ों की सुध नहीं ली, लकड़ी हो रही बेकार

जू में काटे पेड़ों की सुध नहीं ली, लकड़ी हो रही बेकार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता .उदयपुर
गुलाब बाग जंतुआलय में काटे गए पेड़ों की लकड़ी बेकार हो रही है। विभाग समय रहते नीलामी करता तो लाखों की कमाई हो सकती थी, लेकिन किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। बारिश, धूप में पड़े-पड़े लकड़ी की गुणवत्ता दिन ब दिन खराब होती जा रही है।
जंतुआलय में आठ पेड़ सूख जाने और जड़ें कमजोर होने पर पिछले साल जून में काट दिए गए थे। इनकी लकड़ी मौके से उठाई ही नहीं गई। लकड़ी बेचने या नीलामी के लिए दो बार जंतुआलय की ओर से विभागीय कार्य मंडल को लेटर भी भेज दिए गए, लेकिन इसे कोई लेने कोई नहीं आया। पेड़ कटने के बाद बारिश का मौसम निकल गया फिर सर्दी में भी बारिश हो गई। अब हालत यह है कि इस लकड़ी में दीमक लग गई है। यह इमारती लकड़ी अब जलाने लायक भी नहीं बची है।