पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में 1303 को मिला रोजगार, खिले चेहरे50 से अधिक कंपनियों ने लिए थे साक्षात्कार

मेले में 1303 को मिला रोजगार, खिले चेहरे50 से अधिक कंपनियों ने लिए थे साक्षात्कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
बेरोजगारी की मार झेल रहे संभाग के करीब ढ़ाई हजार से अधिक युवाओं को लाभ मिला। अवसर था, शुक्रवार को सुविवि के एमबी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में जिला प्रशासन, रोजगार विभाग की ओर से आयोजित रोजगार मेले का। मेले में 1303 युवक-युवतियां नौकरीपेशा बनकर घर लौटे। शेष लोगों को मन मुताबिक काम नहीं मिलने से निराशा हाथ लगी, लेकिन उन्हें आगे होने वाले रोजगार मेले में वापस मौका मिलेगा। मेले में युवक-युवतियों का उत्साह इस तरह था कि कई प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक स्टॉल पर जाकर मौके को भुनाया। मेले स्थल पर नौ बजे से ही आशार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया। काउंटर नंबर एक पर पहुंचकर बायोडाटा फार्म भरने की कार्यवाही के साथ आशार्थियों ने अपनी रूचि के अनुसार स्टॉल पर पहुंचकर रिक्त पदों के बारे में जाना।
कलेक्टर ने लिया फीडबैक : मेले में कलेक्टर आशुतोष पेंढणेकर ने युवक-युवतियों से स्टॉल पर ही मेले की उपयोगिता के बारे में जाना। इसके अतिरिक्त उन्होंने आशार्थियों को रोजगार के विभिन्न सेक्टर की जानकारी दी। उन्होंने स्टॉल पर बैठे अधिकारियों से कहा कि केवल पंजीयन तक सीमित न रहे बल्कि बच्चों को रोजगार मुहैय्या कराए। सभी स्टॉल का मुआयना कर रोजगार की स्थिति को जाना।
सर आयड़ नदी का प्रोजेक्ट पूरा होगा? : कलेक्टर आशुतोष से चर्चा करते युवाओं के बीच में एक युवक ने पूछा सर आयड़ नदी के लिए 180 की योजना पूरी हो पाएगी? कलेक्टर ने पूछा आपको क्या लगता है?, सर आप रहेंगे तो योजना जल्दी और पूरी होगी। कलेक्टर ने कहा कि बस यही सोच रखे कि योजना पूरी हो।