कबड्डी में सीटीएई ने जीता खिताब
उदयपुर - महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए कबड्डी में सीटीएई ने खिताब जीता। फाइनल में सीटीएई ने आरसीए को 35-33 से शिकस्त दी। आयोजन सचिव डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि मैच की शुरुआत में आरसीए ने 10 अंकों की बढ़त बनाई। अंतिम समय में सीटीएई ने वापसी करते हुए 2 अंक से मुकाबला जीत लिया। दूसरी ओर टेनिस में डेयरी साइंस की टीम नहीं आने के कारण आरसीए को विजेता घोषित किया गया।