पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार शादी में गया सूने घर से चोर ले भागे जेवर नकदी

परिवार शादी में गया सूने घर से चोर ले भागे जेवर-नकदी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 में मकान का ताला तोड़ चोर जेवर-नकदी चोरी कर ले गए। घटना के वक्त परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 4 निवासी चन्द्रा कुमारी पत्नी मोहनलाल माहेश्वरी के मकान में युवती किराए पर रहती है।

युवती कॉलेज में पढ़ती है, जो छुट्टियां होने पर अपने घर चली गई। इधर, शादी समारोह में चन्द्रा कुमारी भी रिश्तेदार के घर चित्तौडग़ढ़ चली गईं। मकान सूना पाकर चोर दरवाजे का ताला तोड़ सोने के तीन तोला वजनी जेवर और पांच हजार रुपए ले भागे। घर वालों को लौटने पर चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। चन्द्रा कुमारी ने थाने में रिपोर्ट दी है।