पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिकाएं ध्यान दें कि जनता को बेहतर सुविधाएं मिलें

पालिकाएं ध्यान दें कि जनता को बेहतर सुविधाएं मिलें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक टी.सी. मीणा ने पालिकाओं के अधिकारियों को आमजन को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं।
मीणा शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों से मुखातिब थे। विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश कोठारी ने अब तक की कार्य प्रगति की जानकारी दी। मीणा ने कहा कि आमजन को गंदे पानी की निकासी, सीवरेज, सफाई जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए पालिका नियमित एवं व्यवस्थित काम करे। जो पालिकाएं पानी की सप्लाई का काम कर रही हैं, वे भी यह ध्यान रखें कि लोगों को नियमित व पर्याप्त पानी मिले। मीणा ने कहा कि बीआरजीएफ योजना के तहत पालिकाओं को बजट आवंटित हुआ है। आगामी 31 मार्च तक उसका इस्तेमाल कर उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने का काम प्राथमिकता से करवाया जाए। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी अर्चना रांका व निगम के एक्सईएन एसएस बाबेल भी मौजूद थे।