- Hindi News
- होटल, गेस्ट हाउस वाले नहीं लेते यात्री की पहचान के दस्तावेज
होटल, गेस्ट हाउस वाले नहीं लेते यात्री की पहचान के दस्तावेज
उदयपुर - गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने शहर के होटल, धर्मशाला सहित गेस्ट हाउस की तलाशी ली और यात्रियों के रिकॉर्ड देखे। होटल की एंट्री बुक में यात्रियों का प्रवेश था, लेकिन धर्मशाला, गेस्ट हाउस संचालकों ने उनके आईडी प्रूफ की कॉपी नहीं ली हुई थी। पुलिस ने उन्हें पाबंद किया और ठहरे हुए यात्रियों को लेकर जानकारी ली। सभी थानाधिकारियों ने क्षेत्र में पडऩे वाले होटल, सराय और गेस्ट हाउस की चेकिंग की। इसके बाद पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी चेकिंग की।