पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐतिहासिक ब्रह्मपोल दरवाजे से सटा कर नया निर्माण

ऐतिहासिक ब्रह्मपोल दरवाजे से सटा कर नया निर्माण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
ऐतिहासिक ब्रह्मपोल दरवाजे से सटाकर हाल ही एक देवरे के स्वरूप निर्माण हो गया। यह स्थिति भी तब है, जब कलेक्टर ने सभी ऐतिहासिक दरवाजों पर रोशनी के निर्देश दे रखे हैं और यूआईटी इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर चुका है।
क्षेत्र के जागरूक लोगों ने कलेक्टर एवं निगम को शुक्रवार को इसकी लिखित शिकायत की है। इसमें बताया गया कि क्षेत्रीय पार्षद की जानकारी के बावजूद यहां ऐतिहासिक विरासत से सटाकर यह निर्माण हो गया। भविष्य में यहां बड़ा निर्माण होने पर ऐतिहासिक दरवाजे का स्वरूप ही खत्म हो जाएगा। समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर और जगह भी इस प्रकार के निर्माण होने की परंपरा शुरू हो जाएगी। इधर क्षेत्रीय पार्षद गंगाराम तेली ने इस निर्माण से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि निर्माण कब हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। न ही यहां निर्माण करने उन्होंने किसी को शह दी है।
॥निगम को इस निर्माण की शिकायत मिली थी। हेरिटेज संपत्ति का स्वरूप बिगड़े, कोई भी व्यक्ति ऐसा निर्माण नहीं कर सकता है। इस निर्माण को हटाया जाएगा।
हिम्मतसिंह बारहठ, निगम आयुक्त