पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र चिकित्सा शिविर में 148 की जांच

नेत्र चिकित्सा शिविर में 148 की जांच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरीबा - हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की राजपुरा दरीबा कॉम्पलेक्स तथा अलख नयन मंदिर उदयपुर के सहयोग से मेहदुरिया में शुक्रवार को नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 148 लोगों की आंखों की जांच की गई।
मेहदुरिया के राजकीय माध्यमिक स्कूल प्रांगण में सुबह से ही आंखों की जांच करवाने वालों की भीड़ जुट गई। शिविर की शुरुआत मेहन्दुरिया सरपंच मदनसिंह तंवर, दरीबा खान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष रमेश दाधीच के आतिथ्य में हुई। 12 लोगों को मोतियाबिन्द पाया जाने पर नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए अलख नयन मंदिर उदयपुर रेफर किया गया। इसके अलावा 86 व्यक्तियों को नजर के चश्मे दिए गए। शिविर में अलख नयन मंदिर के सचिन मिश्रा, घनश्यामसिंह चौहान की टीम ने रोगियों की जांच की। शिविर का संयोजन हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर टीम के बी. एल. सुखवाल, एस.एन. टेलर, मोनिका जैन, को ऑर्डिनेटर भैरुलाल जाट व किशन गाडरी ने किया।
आज लगेगा दंत चिकित्सा शिविर
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की राजपुरा दरीबा काम्पलेक्स द्वारा पेसिफिक दंत चिकित्सालय एवं महाविद्यालय उदयपुर के सहयोग से शनिवार को रेलमगरा के कोटड़ी में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगेगा।