- Hindi News
- डॉ. चौबीसा संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी बने
डॉ. चौबीसा संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी बने
नगर संवाददाता - उदयपुर
उदयपुर - स्थानीय संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी कार्यालय का आहरण-वितरण अधिकारी का चार्ज शुक्रवार को डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा ने संभाला। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलामंत्री चंद्रप्रकाश मेहता ने बताया कि आहरण-वितरण सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, पंचायतीराज मंत्री, प्रमुख शासन सचिव एवं निदेशक को ज्ञापन सौंपकर कर अवगत कराया गया था। इसके बाद 22 जनवरी तक समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। गौरतलब है कि विभाग में पहली बार स्कूली शिक्षा के शिक्षकों को संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी का चार्ज देकर संगठन की मांग को विभाग ने मानी हैं। इससे संस्कृत शिक्षकों में खुशी की लहर छा गई। आतिशबाजी कर संगठन ने कालीचरण सर्राफ, पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया व जिला कलेक्टर को धन्यवाद दिया गया।