- Hindi News
- 26 फीट लंबी शीट पर उतारा राष्ट्र का परिचयउदयपुर ! सुंदरवास निवासी दिनेश कुमार जैन ने गणतंत्र दिवस
26 फीट लंबी शीट पर उतारा राष्ट्र का परिचयउदयपुर -!- सुंदरवास निवासी दिनेश कुमार जैन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 फीट लंबी शीट पर राष्ट्रभक्ति का परिचय उतारा है। शीट पर कलाकार ने राष्ट्र ध्वज,...
उदयपुर - गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई है। समारोह स्थल महाराणा भूपाल मैदान पर शुक्रवार को अंतिम पूर्वाभ्यास के साथ ही सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किए गए। शनिवार को सांस्कृतिक संध्या होगी। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि झांकियों के शहर भ्रमण के दौरान चेतक सर्कल पर अणुव्रत समिति एवं उदयपुर सेवा समिति के साझे में स्वागत होगा। कोर्ट चौराहे पर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की ओर से तो सूरजपोल पर उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से स्वागत होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ((शहर)) मो. यासीन पठान ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर विभागों एवं संस्थानों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां स्टेडियम से गुरु गोविंद सिंह विद्यालय छोर से निकलेगी। यह झांकियां चेतक सर्किल, कोर्ट चौराहा, देहलीगेट, टाउन हॉल, सूरजपोल होती हुई फतह सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मैदान पर जाकर विसर्जित होंगी। शनिवार शाम 4.30 बजे नगर निगम सभागार में सांस्कृतिक समारोह होगी। डीईओ माध्यमिक कृष्णा चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में जीने की ललक नामक नृत्य नाटिका, लोक नृत्य व स्केटिंग नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा।