राज्यपाल नहीं आईं उदयपुर
उदयपुर - एक वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने राज्यपाल मारग्रेट अल्वा का शुक्रवार शाम को उदयपुर आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। राज्यपाल को एयरपोर्ट से लाने के लिए जयपुर से गाडिय़ां यहां पहुंच गई थी। अगवानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से स्पेशल पुलिस बल एयरपोर्ट परिसर में तैनात करने के साथ सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी भी की गई थी। राज्यपाल का कार्यक्रम निरस्त हो जाने पर जवानों को वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया।