पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. महावीर युवा मंच संस्थान और सामूहिक विवाह समारोह समिति के साझे में रविवार को होने वाले सकल जैन समाज के सामूहिक विवाह के तहत शुक्रवार को चूल पूजन किया गया। आयोजन के लिए मिठाइयां बनना शुक्रवार को शुरू हो गया, वहीं बारातों का आगमन शनिवार को होगा। विवाह में चौदह जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि भूपालपुरा ग्राउंड पर शामियाना लगाने का कार्य चल रहा है। ग्राउंड पर ही दूल्हा-दुल्हनों एवं विशिष्टजनों के लिए अलग ब्लॉक का निर्माण कराया गया है।
शनिवार को बारातों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा जिन्हें सूरजपोल बाहर स्थित रामचंद्र चंपालाल धर्मशाला में ठहराया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष टीनू मांडावत ने बताया कि समारोह में अलंकरण 2014 में स्थानकवासी जैन कान्फ्रेंस के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष केसरीमल बुरड़ को समाज भूषण अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार मुंबई मूल निवासी मचींद के समाजसेवी भंवरलाल टोकरचंद पालरेचा को समाज गौरव अलंकरण, सिरियारी स्थित आचार्य भिक्षु समाधि संस्थान के अध्यक्ष मूलचंद नाहर को समाज अलंकरण, बोराव (बेगूं) के भगवतीलाल जैन (मोहीवाल) को समाज निधि अलंकरण, गुजरात के जीव दया संस्थान के अध्यक्ष हुकमी चंद कोठारी को समाज विभूति अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.