पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. उमरड़ा व आसपास के गांवों में चल रहे क्रेशर प्लांट से उड़ते धूल धुआं देख एसडीएम गिर्वा (प्रशिक्षु आईएएस) आकस्मिक जांच की। प्रदूषण नियंत्रण मंडल, खान विभाग और राजस्व विभाग इन क्रेशिंग प्लांट संचालकों को कार्रवाई का नोटिस जारी किया है।
उमरड़ा व करीबी क्षेत्रों में चल रहे क्रेशर प्लांट में से दो पर गुरुवार देर शाम एसडीएम अभिमन्यु कुमार प्रदूषण नियंत्रण मंडल, खान एवं राजस्व विभाग की टीम जांच के लिए पहुंचे। बताया गया कि दो क्रेशर प्लांट के बिला नाम जमीन पर संचालन और आसपास के ग्रामीण परेशान होने की सूचना थी। इसमें एसडीएम ने क्रेशर संचालकों ने उनके दस्तावेज तलब किए है।
मौके पर क्रेशिंग प्लांट दफ्तर में मिले दस्तावेज जब्त किए। इसमें क्रेशर संचालन की अनुमति से लेकर जमीन संबंधित दस्तावेज शामिल है। शुक्रवार को तीनों विभाग की ओर से इन क्रेशिंग प्लांट संचालकों को अनियमितता पर नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। साथ ही उनसे बचाव में दस्तावेज तलब किए गए है। एसडीएम गिर्वा ने बताया कि जांच में दोषी मिलने पर प्लांट बंद करवाने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि क्रेशर संचालकों द्वारा विस्फोट, इनकी डस्ट से ग्रामीणों की परेशानी को भास्कर ने प्रमुखता दी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.