पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलपीजी पोर्टेबिलिटी : 10 क्लस्टर में बंटा शहर

एलपीजी पोर्टेबिलिटी : 10 क्लस्टर में बंटा शहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - उदयपुर
एलपीजी पोर्टेबिलिटी योजना की शुरुआत होते ही गैस उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। नई योजना से खासकर वे उपभोक्ता ज्यादा खुश हैं, जो अपनी मौजूदा गैस एजेंसी की सर्विस को लेकर परेशान हैं।शुक्रवार को पोर्टिबिलिटी योजना को लेकर उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसियों पर पूछताछ की।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय की इस योजना में प्रदेश के 21 शहरों में शामिल उदयपुर को 10 क्लस्टर में बांटा गया है। गैस संचालकों के अनुसार उपभोक्ता ऑनलाइन पंजीयन कराकर अपनी एजेंसी बदल सकेंगे। पंजीयन के साथ उपभोक्ताओं को क्षेत्र अनुसार गैस एजेंसी के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। एचपी के सेल्स मैनेजर शरद गढ़वाल बताते हैं कि कंपनी अपने स्तर पर बेस्ट सेवाएं देती है, लेकिन कई बार एजेंसी संचालक का व्यवहार उपभोक्ताओं को परेशान कर देता है। कंपनी के साथ एजेंसी बदलने का मौका उपभोक्ता को एलपीजी पोर्टेबिलिटी सेवा से मिला है। इससे निश्चित रूप से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उपभोक्ता जिस गैस एजेंसी से संतुष्ट नहीं है वह उसे छोड़ सकेगा।



कंपनी गैस एजेंसी उपभोक्ता

एचपी 05 71000

बीपीसी 04 49000

आईओसी 05 93000

कुल 14 2, 13, 000

उपभोक्ता को यह करना होगा

उपभोक्ताओं को फायदे

ञ्चगैस एजेंसी के व्यवहार से परेशान उपभोक्ता को मिलेगी राहत।

ञ्च समय पर मिलेगा सिलेंडर।

ञ्च उपभोक्ताओं के पास रहेगी चॉइस ।

ञ्चगैस संचालकों के व्यवहार में आएगा बदलाव ।



> आवेदक गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर पंजीयन करना होगा।

> पंजीयन के दौरान क्लस्टर में दिखाई जाने वाली गैस एजेंसी के लिए रिक्वेस्ट करनी होगी।

> एक कंपनी से दूसरी किसी कंपनी में जाने वाले उपभोक्ता को रेग्युलेटर और सिलेंडर जमा कराना होगा।

> सिलेंडर और रेग्युलेटर जमा होते ही एजेंसी सिक्यूरिटी राशि लौटा देगी।

> एक ही कंपनी ((इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से इंडियन ऑयल कॉर्पो.)) की अन्य गैस एजेंसी में पंजीयन कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर और

रेग्युलेटर जमा नहीं कराने पड़ेगे। एजेंसी उपभोक्ता को ट्रांसफर वाउचर देगी जिसके आधार पर दूसरी एजेंसी पर खाता खुलवाया जा सकेगा।

> पंजीयन के बाद कार्रवाई एक दिन में ही पूरी होगी। एलपीजी उपभोक्ता को सेम डे सिलेंडर और रेग्युलेटर एजेंसी की ओर से दिया जाएगा।

उदयपुर में गैस एजेंसी व उपभोक्ता

नई व्यवस्था देगी राहत

सेवा की शुरुआत के साथ उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसियों पर की पूछताछ