पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेंडर संवेदी शासन मुद्दे पर कार्यशाला संपन्न

जेंडर संवेदी शासन मुद्दे पर कार्यशाला संपन्न

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - इंदिरा गांधी पंचायती राज व ग्रामीण विकास संस्थान जयपुर की ओर से प्रायोजित जेंडर संवेदी शासन मुद्दे पर दो दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को पंचायत समिति में संपन्न हुई।
पंचायत समिति सदस्य दीपक शर्मा ने महिला संरक्षण संबंधित कानून की जानकारी दी। घरेलू हिंसा, लिंग चयन अधिनियम आदि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम अधिकारी रश्मि कौशिक और रामचंद्र पालीवाल ने महिला उत्थान के बारे में बताया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य गुलाबसिंह राव, बंशीलाल कुम्हार, गणेश गमेती आदि मौजूद थे। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ धनदान देथा ने की।