पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्पलॉयज यूनियन की पांच शाखाओं का सिटी स्टेशन पर प्रदर्शन

एम्पलॉयज यूनियन की पांच शाखाओं का सिटी स्टेशन पर प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉयज यूनियन की उदयपुर क्षेत्र की पांच शाखाओं ने शुक्रवार को सिटी स्टेशन पर रेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। 20 जनवरी को जवाई बांध स्टेशन के पास पुल का मेन्टेनेंस करते हुए एक पथ निरीक्षक एवं एक गैंग मेन की ट्रेन से कट जाने पर निधन हो गया था। यूनियन की राणा प्रतापनगर शाखा के अध्यक्ष एनएन विजय ने बताया कि पीडब्ल्यूआई जितेंद्र स्वामी और गैंग मेन कपूरा राम की मृत्यु के अलावा पिछले छह माहों में कई रेलकर्मी हादसों के शिकार हुए। सभी दुर्घटनाएं रेल अधिकारियों के कुप्रबंधन का नतीजा है।शुक्रवार शाम को सिटी स्टेशन पर आयोजित शोक सभा व प्रदर्शन में उदयपुर सिटी, राणा प्रतापनगर, मावली, डूंगरपुर व रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के यूनियन कर्मी शामिल थे। कर्मचारी नेता बंशी लाल, सुनील सैनी, निशीथ श्रीवास्तव ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।