- Hindi News
- आध्यात्मिक चर्चा के लिए आज जुटेंगे जैन मुनि
आध्यात्मिक चर्चा के लिए आज जुटेंगे जैन मुनि
उदयपुर - शहर में विराजित जैन संतों का मिलन शनिवार को दोपहर 2 बजे सेक्टर 4 स्थित जैन स्थानक में होगा। चर्चा में 25 से अधिक संत साध्वियों को बुलाया गया है। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच की ओर से होने वाले आयोजन में संत साध्वियां सामाजिक बदलाव सहित आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा करेंगे। मंच के डॉ. लक्ष्मीनारायण बोरीवाल ने बताया कि आयोजन में प्रवर्तक गणेश मुनि, रमेश मुनि, प्रकाश मुनि, उप प्रवर्तक प्रदीप मुनि, सुभाष मुनि, जिनेंद्र मुनि, राष्ट्र संत कमल मुनि, उप प्रवर्तनी साध्वी चरित्र प्रभा, साध्वी ममता मसा, साध्वी दिव्यप्रभा मसा और आदि ठाणा संत साध्वियों को आमंत्रित किया गया है।