पेंशनर समाज की कार्यकारिणी घोषित
पेंशनर समाज की कार्यकारिणी घोषित
उदयपुर - राजस्थान पेंशनर समाज उदयपुर शाखा की कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भंवर सेठ ने बताया कि मुख्य संरक्षक भंवर लाल दक, संरक्षक ओपी सिंघल, सोहन लाल कोठारी और अर्जुन मंत्री को बनाया गया है। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णचंद्र श्रीमाली, उपाध्यक्ष बलदेव अरोड़ा, अब्दुल अजीज खान, मंत्री बाबूलाल जैन, कोषाध्यक्ष राम दयाल खांडे, कार्यालय मंत्री शांति लाल नलवाया, संयुक्त मंत्री सोहन लाल पुरोहित, संगठन मंत्री भंवर सिंह राठौड़, प्रचार मंत्री मुरलीधर गट्ठानी, सांस्कृतिक मंत्री शांति लाल सांगानेरिया, प्रवक्ता मोहन गौड़ को नियुक्त किया गया। इसके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्य और 12 उपशाखाओं के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा उदयपुर में
उदयपुर - आवासन एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास शुक्रवार शाम चित्तौडग़ढ़ से उदयपुर पहुंचीं। वे शनिवार सुबह 11 बजे उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भवन में मार्बल अपशिष्ट की उपयोगिता विषयक कार्यशाला में भाग लेंगी। 27 जनवरी तक संभाग के दौरे पर रहेंगी तथा 27 की सुबह 9.50 बजे वायुयान से दिल्ली प्रस्थान करेंगी।
मध्यप्रदेश के मंत्री शाह कल आएंगे
उदयपुर - मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह 26 जनवरी की शाम 7 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। वे 27 को उदयपुर सर्किट हाउस में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विषय पर अधिकारियों से चर्चा कर 29 को सुबह 6.55 बजे वायुयान से इंदौर प्रस्थान करेंगे।
मतदाता जागरूकता पर हुईं प्रतियोगिताएं
उदयपुर - राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार अंतर विद्यालयी/महाविद्यालयी भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता राबाउमावि रेजीडेन्सी तथा राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में आयोजित की गई। स्वीप प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी विचार चित्र एवं भाषण के माध्यम से प्रकट किये तथा अधिक से अधिक मतदान का संकल्प भी लिया। स्वीप प्रभारी सुधीर दवे ने बताया प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वालों को शनिवार सुबह 10 बजे सुखा$िडया रंगमंच पर सम्मानित किया जाएगा।
न्यूज़ इनबॉक्स