पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने दी कई नृत्य शैलियों की प्रस्तुति

बच्चों ने दी कई नृत्य शैलियों की प्रस्तुति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर - बड़ी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत जनजाति के बच्चे शुक्रवार को शिल्पग्राम में अमेरिका के हैरिटेज डांस ग्रुप द्वारा सिखाए गए विभिन्न देशों की नृत्य शैलियों को प्रस्तुत की। बच्चों ने नाईजीरिया के किसानों का, जापान के कोयला मजदूरों के नृत्य सहित विदेशों के कई लोक नृत्य प्रस्तुत किए। रवींद्र नाथ टैगोर पर नाटिका का मंचन किया। प्रधानाध्यापक ज्योत्सना झाला ने बताया कि 26 जनवरी को स्थानीय विद्यालय में नृत्य शैलियों को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल के 30 बच्चों ने प्रस्तुति दी। गौरतलब है कि गत आठ दिनों से वेनेवर केरेवोन डांस ग्रुप के लिविया व मिरांडा नृत्य सिखा रही हैं तो वहीं बिल बेंजो पर म्यूजिक दे रहे थे।