जेवर-नकदी व सामान चोरी
उदयपुर - सुखेर थाना में भुवाणा निवासी हिम्मत साहू ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में हिम्मत ने बताया कि उसका भुवाणा में नया मकान बना है। वह कुछ दिन यहां और कुछ दिन दूसरे घर में रहता है। गुरुवार रात चोर दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़कर 2 तोले सोने का नेकलेस, एक जोड़ी पायजेब, 50 हजार रुपए नकद, 32 इंच टीवी, एलसीडी, सेट टॉप बॉक्स, गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया।