- Hindi News
- रिटायर वनकर्मी के घर से ढाई लाख रुपए चोरी
रिटायर वनकर्मी के घर से ढाई लाख रुपए चोरी
उदयपुर - परसाद थाने में रिटायर वनकर्मी ने घर से ढाई लाख रुपए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट गोकुल सिंह देवड़ा ने दी है। गुरुवार रात घर में सभी सो रहे थे। कमरे का ताला तोड़ चोर अलमारी में रखे ढाई लाख रुपए चोरी कर ले गए। इस कमरे के पास वाले कमरे में इनका बेटा सो रहा था।