- Hindi News
- सेक्टर 14 में दुकान के गल्ले से नकदी निकाल कर ले गए चोर
सेक्टर-14 में दुकान के गल्ले से नकदी निकाल कर ले गए चोर
उदयपुर - गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के सेक्टर 14 स्थित दुकान पर शुक्रवार शाम दो युवक गल्ले से रुपए चोरी कर ले गए। दुकान मालिक युवकों को पकडऩे जब तक दौड़े दोनों फरार हो गए। इस पर दुकान मालिक नानालाल जैन ने रात को थाने में आकर रिपोर्टदर्जकराईहै। पुलिस ने बताया कि नानालाल की सेक्टर 14 में जनरल स्टोर की दुकान है। शाम 7 बजे दुकान पर दो युवक आए। इन्होंने पहले आटा मांगा, फिर आटा मना कर दिया तो दाल और बेसन देने को कहा। इस पर दुकानदार दाल लेने के लिए दुकान के अंदर के हिस्से में गया तो पीछे से आरोपी दोनों युवकों ने गल्ले में रखे तीन सौ रुपए चोरी कर बाइक से फरार हो गए।