लिखित कार्य जांच पखवाड़ा 1 फरवरी से
उदयपुर - जिले के स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा के मद्देनजर शिक्षा विभाग की ओर से पंद्रह दिवसीय लिखित कार्य जांच पखवाड़ा 1 फरवरी को शुरू होगा। इसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी व जिले के समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण करेंगे व शिक्षकों द्वारा बच्चों को कराए गए कार्य का मूल्यांकन करेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि शिक्षकों द्वारा लाल स्याही से मूल्यांकन व गलतियों पर संशोधन किया जा रहा है या नहीं।