- Hindi News
- दूसरे दिन भी उदयपुर के दो विमान अहमदाबाद उतरे
दूसरे दिन भी उदयपुर के दो विमान अहमदाबाद उतरे
उदयपुर/डबोक. तापमान में चढ़ाव के बावजूद घने कोहरे के कारण शनिवार को लगातार दूसरे दिन मुंबई व दिल्ली से उदयपुर आने वाले जहाजों को टेंपरेरी लैंडिंग के लिए अहमदाबाद भेजा गया। दोपहर में कोहरा छंटने पर दोनों विमान अहमदाबाद से उदयपुर पहुंचे।
मुंबई से उदयपुर आने वाला जेट एयरवेज का बोइंग 9 डब्ल्यू 2093 अपने निर्धारित समय 6.30 बजे और दिल्ली से आने वाला एटीआर 9 डब्ल्यू 2627 सुबह 7.10 बजे डबोक क्षेत्र में पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाया होने से दोनों विमानों को उतरने की इजाजत नहीं दी गई। दोनों विमान निकटतम एयरपोर्ट अहमदाबाद भेजे गए। कोहरा छंटने पर दोनों विमान चार घंटे बाद अहमदाबाद से उड़ान भर कर उदयपुर पहुंचे। दिल्ली से सुबह 9 बजे उदयपुर आने वाला स्पाइस जेट का विमान एक घंटा लेट पहुंचा। मुंबई से उदयपुर आने वाला एयर इंडिया का एयर बस एआई 472 निर्धारित समय से एक घंटा लेट आया।