- Hindi News
- एसएचओ लाइन हाजिर, दोनों कांस्टेबल को जेल
एसएचओ लाइन हाजिर, दोनों कांस्टेबल को जेल
नगर संवाददाता .उदयपुर
हिस्ट्रीशीटर से थाने के बाहर 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में सुखेर थाने के एसएचओ गजेंद्रसिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में एसएचओ की लापरवाही मानते हुए एसपी अजयपाल लांबा ने यह कार्रवाई की है।
दूसरी ओर एसीबी ने गिरफ्तार कांस्टेबल नाहर सिंह और धीरज शर्मा को एसीबी के विशेष न्यायालय में पेश किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार देर शाम एसीबी ने इन दोनों कांस्टेबल को सुखेर थाने के बाहर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। तीसरा नामजद कांस्टेबल भाग गया था।