गवाही दी तो धमका कर रुपए मांगे
उदयपुर . प्रतापनगर थाने में आला की ढाणी निवासी सवलाल रेबारी ने मंदसौर निवासी अमरू उर्फ अमरालाल रेबारी के खिलाफ फोन पर धमकी देने और डेढ़ लाख रुपए मांगने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि सवलाल की बहन पर आरोपी अमरू ने चाकू मार कर हमला किया था। इस मामले में सवलाल ने आरोपी के खिलाफ गवाही दी थी। इससे उसको सजा हो गई। इस मामले में आरोपी के डेढ़ लाख रुपए खर्च हो गए। इस पर आरोपी प्रार्थी की गवाही को डेढ़ लाख रुपए खर्च होने का कारण मानकर धमका रहा है और रुपयों की मांग कर रहा है।