- Hindi News
- वन्यजीव संरक्षण के लिए भारत यात्रा आज से
वन्यजीव संरक्षण के लिए भारत यात्रा आज से
उदयपुर. ‘वन्यजीव संरक्षण’ का संदेश देने के लिए वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के अध्यक्ष चमन सिंह चौहान मोटर साइकिल पर भारत भ्रमण करेंगे। वे रविवार सुबह 11 बजे जगदीश चौक से रवाना होंगे। करीब तीन माह तक चलने वाली 20 हजार किमी की यात्रा में वे कई राज्यों में जाकर वन्यजीव संरक्षण का संदेश देंगे। इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों में भौगोलिक स्थिति के अनुसार पाए जाने वाले जीवों की जानकारी भी जुटाएंगे। यात्रा के दौरान वे विशेष रूप से सांपों के बारे में जानकारी जुटाएंगे। वे अहमदाबाद, बड़ौदा, महाराष्ट्र, बेंगलुरू, कन्याकुमारी, कोलकाता, दिल्ली, चंडीगढ़ होते हुए उदयपुर लौटेंगे। इस दौरान वे सर्पदंश से जुड़ी भ्रांतियां और उनके निवारण की जानकारी देंगे।