पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतीराज मंत्री कटारिया करेंगे ध्वजारोहण

पंचायतीराज मंत्री कटारिया करेंगे ध्वजारोहण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. महाराणा भूपाल स्टेडियम पर रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि मुख्य समारोह सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे एवं मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 9.35 बजे राज्यपाल का संदेश पढ़ा जाएगा। मुख्य अतिथि उल्लेखनीय सेवाओं पर 36 लोगों को सम्मानित करेंगे। छात्र-छात्राओं के व्यायाम एवं सामूहिक नृत्य के बाद एनसीसी केडेट्स द्वारा हमले की कार्रवाई की प्रस्तुति दी जाएगी। विभिन्न विभागों की विकास परक झांकियां निकाली जाएंगी व राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।