संगठित लोग देते हैं समाज को दिशा
नगर संवाददाता . उदयपुर
वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक रामदास अग्रवाल ने कहा कि समाज के लिए कुछ करने का प्रण लेकर अकेले चलने वाला व्यक्ति समाज को दिशा नहीं दे सकता है। व्यक्तियों का संगठित समूह यदि समाज सेवा के कार्य करने की ठान ले तो निसंदेह समाज को एक नई दिशा मिलती है।
वे महासम्मेलन की ओर से शनिवार को वैश्य महासम्मेलन की कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन की जुझारू टीम के सहयोग से वैश्य महासम्मेलन राजस्थान के कुछ जिलों में समाज के लिए बेहतर सेवा कार्य कर रहा है, जिसमें से उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन एक है। वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अनिल नाहर ने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में वैश्य समाज के 17 विधायकों, प्रतिभावान बच्चों,वयोवृद्ध व महिला उद्यमियों का अभिनंदन समारोह शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा।