उदयपुर. प्रतापनगर थाने में विकास जोशी ने पुराना टोल नाके के पास से ट्रक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पुराने टोल नाके के पास विकास का ट्रक खड़ा था। 20 जनवरी की रात अज्ञात व्यक्ति उसे चुरा कर ले गया। आरोपी ट्रक को जंगल की ओर छोड़ गए और उसके टायर खोलकर ले गए।