- Hindi News
- तंत्र को सुधारने बच्चों ने दिए गण को संदेश
तंत्र को सुधारने बच्चों ने दिए गण को संदेश
उदयपुर. गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले हुए आयोजनों में बच्चों ने कई संदेश दिए। नगर निगम के रंगमंच पर शिक्षा विभाग की ओर से सांस्कृतिक संध्या में बाल कलाकारों ने प्रस्तुतियों में कभी शहर तो कभी समाज की विकृतियों को छुआ। प्रस्तुतियों के विषय बाल विवाह, यातायात नियम और कन्या भ्रूण हत्या से जुड़े थे। हर प्रस्तुति ने नया संदेश दिया। उधर आरके मॉल में प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने सपनों के भारत को कागज पर उकेरा। फोटो : भास्कर
रचो सपनों का भारत
कन्या भ्रूण हत्या बंद करो
ट्रैफिक नियमों पर ध्यान दो
बाल विवाह रोको